मंगलवार रात 11 बजे से 26 जनवरी की दोपहर 12 बजे तक इन रास्तों से बचकर चलें

नई दिल्ली। एक्शन इंडिया न्यूज़
गणतंत्र दिवस की परेड बुधवार को राजपथ से निकलेगी। इस बार परेड छोटी होकर विजय चौक से नेशनल स्टेडियम तक ही करीब 3.3 किलोमीटर दूरी तय करेगी। वहीं इस बार करीब आठ हजार लोग ही परेड के दर्शक होंगे, लेकिन इसके लिए ट्रैफिक के पुख्ता बंदोबस्त परेड रूट के आसपास किए जाएंगे। ट्रैफिक के संयुक्त आयुक्त विवेक किशोर ने लोगों से अपील की है कि वह 25 जनवरी की रात 11 बजे से 26 जनवरी की दोपहर 12 बजे तक राजपथ एवं इसके आसपास के रास्तों से बचकर चलें।
संयुक्त आयुक्त ने मंगलवार को बताया कि बुधवार सुबह 10:20 बजे विजय चौक से परेड शुरू होकर नेशनल स्टेडियम तक जाएगी। यह परेड विजय चौक से राजपथ, अमर जवान ज्योति, इंडिया गेट, प्रिंसेस पैलेस, तिलक मार्ग रेडियल रोड, सी- हेक्सागन होते हुए नेशनल स्टेडियम पर संपन्न होगी। वहीं झांकियां आगे तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग होते हुए लाल किला तक जाएंगी। इसके चलते विजय चौक पर मंगलवार शाम छह बजे से लेकर परेड समाप्त होने तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। राजपथ पर रात 11 बजे से लेकर परेड रिहर्सल समाप्त होने तक रफी मार्ग, जनपथ और मानसिंह रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
इंडिया गेट सी-हेक्सागन 26 जनवरी को तड़के दो बजे से लेकर परेड के खत्म होने तक बंद रहेगा। 26 जनवरी सुबह चार बजे से तिलक मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT