दिल्ली

डिप्टी चेयरमैन सुशील जोंटी ने चलाया सदस्यता अभियान

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: केशवपुरम जोन के डिप्टी चेयरमैन सुशील जोंटी ने बताया कि आज मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के कई इलाको में महा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर निगम पार्षद व डिप्टी चेयरमैन सुशील जोंटी के साथ कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर सुशील जोंटी ने आगे बताया कि महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत आज अपने बूथ पर जाकर 100 से अधिक सदस्य बनाये। उन्होंने आगे बताया कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी के हित में कार्य करती है।

यही कारण है कि हम जहां पर सदस्यता अभियान के लिए जा रहे है, हमें जनता का अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है और जनता पीएम मोदी के कार्यों से काफी ज्यादा खुश है।
इस मौके पर कई गणमान्य लोगों ने भी विचार रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button