धर्म-आस्था

भूल से भी धनतेरस के दिन न खरीदें ये चार चीजें, मानी जाती हैं अशुभ

इस वर्ष दीपोत्सव की शुरुआत 10 नवंबर से हो रही है। पहले दिन धनतेरस है और फिर नरक चतुर्दशी व 12 नवंबर को दिवाली का पर्व है। दीपोत्सव पांच दिन का पर्व होता है, जिसमें हर दिन का धार्मिक महत्व है। धनतेरस के पावन मौके पर भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन नई चीजों की खरीदारी करना शुभ होता है।

धनतेरस के मौके पर लोग सोने, चांदी के बर्तन, आभूषण और वाहनों समेत कई नई चीजों की जमकर खरीदारी करते हैं। लोगों को यह तो पता है कि धनतेरस पर कुछ चीजों की खरीदारी करना और घर लाना शुभ होता है लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिसे इस मौके पर नहीं खरीदना चाहिए।

धनतेरस के पावन अवसर पर भूलकर भी कुछ चीजों की खरीदारी न करें। इसके दो कारण हो सकते हैं। पहला बाजार में कई चीज अत्यधिक महंगी हो जाती हैं और कम दाम का सामान धनतेरस पर आपको दोगुने दामों पर मिलता है। वहीं शास्त्रों के मुताबिक, इन चीजों को धनतेरस के मौके पर खरीदना नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस की खरीदारी के दौरान क्या सामान नहीं खरीदना चाहिए।

लोहे की वस्तुएं

मान्यता है कि धनतेरस के दिन लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में लोहे को शनिदेव का कारक माना जाता है। यह दिन धन कुबेर का है, इसलिए धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर लोहे की चीजों को खरीदने पर धन कुबेर की कृपा आपके ऊपर नहीं पड़ती है। भूलकर भी इस मौके पर लोहे से बनी चीजें न खरीदें।

स्टील से बनी चीजें न खरीदें

धनतेरस पर लोग स्टील से बना सामान घर लेकर नहीं आना चाहिए। स्टील शुद्ध धातु नहीं होती है। माता जाता है कि स्टील पर राहु का प्रभाव ज्यादा रहता है। धनतेरस पर प्राकृतिक धातुओं की खरीदारी करनी चाहिए। इसलिए स्टील खरीदने से बचें।

एल्युमिनियम

अक्सर लोग धनतेरस के मौके पर एल्युमिनियम का सामान खरीदते हैं। धातु से बने सामान को खरीदने से बचें। ज्योतिष शास्त्र में धातु को दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। इसलिए धनतेरस में एल्युमिनियम का सामान घर न लाएं।

नुकीली और धारदार चीजें

दिवाली के पावन पर्व पर नुकीली चीजों की खरीदारी न करें। धारदार और नुकीली चीजे त्योहार के मौके पर घर नहीं लानी चाहिए। इसलिए जब धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजार जाएं तो चाकू, पिन, सुई जैसी नुकीली और धारदार चीजों को खरीदने से बचें। यह अशुभ का चिन्ह होते हैं।

कांच के बर्तन

धनतेरस के दिन कांच के बर्तन या कांच से बनी चीजें खरीदना भी अशुभ होता है, क्योंकि कांच की चीजें राहु से संबंधित होती हैं।

एल्युमिनियम और प्लास्टिक प्रोडक्ट

धनतेरस के दौरान एल्युमिनियम और प्लास्टिक से बनी चीजों को खरीदने से भी बचना चाहिए। इसके बजाय किसी धातु से बनी चीजें खरीदें।

तेल या घी

धनतेरस के दिन तेल या घी खरीदना अशुभ माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को इसकी जरूरत हो तो एक दिन पहले या एक दिन बाद खरीदें।

आर्टिफिशियल सोना

धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ होता है लेकिन इस दिन नकली सोने की ज्वैलरी, सिक्के और अन्य चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

खाली बर्तन

इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि मार्केट से खरीदे बर्तन को धनतेरस के दिन घर लाने से पहले उसमें पानी या अनाज जरूर डाल लें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button