हरियाणा

योग करने से अच्छी सेहत ही नहीं बल्कि रोगों से भी मिलेगा छुटकारा

टीम एक्शन इंडिया
मनीष कुमार
अम्बाला: जिला आयुष अधिकारी(डीएओ) डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि योग करने से कई फायदे मिलते हैं, इससे न सिर्फ सेहत अच्छी रहती है बल्कि कई रोगों से भी छुटकारा मिलता है। योग से होने वाले फायदों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ही योग दिवस मनाया जाता है। आगामी 21 जून को जिलास्तर और उपमंडल स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। आमजन इसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और योग करें। जिला आयुष अधिकारी डॉ. शशिकांत ने कहा कि योग करना शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। इससे बीमारियों की चपेट में आने से बचे रहते हैं।

नियमित योग करने से व्यक्ति सेहतमंद रहता है। योग करने से सकारात्मक विचार आते हैं। योग दिवस के दिन भारत समेत पूरी दुनिया में भी लोग योग करते हैं। योग दिवस मनाने से दुनिया ने भी योग के महत्व को समझा है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. शशिकांत ने कहा कि योग दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

कल सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक योगाभ्यास करवाया गया, जिसमें विभिन्न गणमान्य, अलग अलग विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, इच्छुक जनसाधारण शामिल हुए। शिविर में वक्र आसन, मयूर आसन, ताड़ासन, वृक्ष आसन, अर्ध चक्र आसन तथा पादहस्तासन का अभ्यास करवाया।

उन्होंने बताया कि आसनों से शरीर के घुटने, कमर, उदर, मांसपेशियां व दिमाग स्वस्थ रहता है। इस मौके पर उन्होंने योग के साथ-साथ प्राणायाम व ध्यान पर भी जोर दिया और बताया कि सृष्टि रचयिता भगवान सर्वशक्तिमान है। मनुष्य को नित शुद्ध कर्म करते हुए योग से जुड़े रहना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button