डीपीएमएस ने 11 डिपो पर किया चीन के खिलाफ प्रदर्शन

नई दिल्ली । एएनएन (Action News Network)
दिल्ली परिवहन मजदूर संघ (डीपीएमएस) के अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के 11 डिपो पर चीन के खिलाफ शान्तिपूर्ण प्रर्दशन किया गया। इस दौरान सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।
वहां उपस्थित सभी लोगों से और आसपास की जनता से चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की गई। डीपीएमएस के महामंत्री कैलाश चन्द मलिक ने एक्शन इंडिया समाचार को बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के 11 डिपो पर चीन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और डिपो के कर्मचारियों एवं अन्य लोगों को चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की गई।
मलिक ने बताया कि डीटीसी के द्वारका डिपो, नरेला, वजीर पुर, ईस्ट विनोद नगर, सुभाष पैलेस, कालकाजी, श्रीनिवास पुरी, नारायणा डिपो, सुखदेव विहार, रोहिणी डिपो-1, रोहिणी डिपो-2 पर प्रदर्शन किया गया।