हिमाचल में आठवीं से 12वीं कक्षा के स्कूल नियमित खुले, डेढ़ साल बाद स्कूल पहुंचे आठवीं के विद्यार्थी

शिमला। एक्शन इंडिया न्यूज़
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों में रौनक लौट आई है। राज्य के सरकारी विद्यालयों में आठवीं से 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए नियमित कक्षाएं सोमवार से लगनी आरंभ हो गई हैं। आठवीं कक्षा के विद्यार्थी 18 महीने बाद स्कूल पहुंचे। हालांकि पहले दिन आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की उपस्थिति कम दर्ज की जा रही है।
नियमित कक्षाएं लगने पर स्कूलों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी एस.ओ.पी. के तहत पूरे इंतजाम किए गए हैं। स्कूलों में दो गज की दूरी, मास्क पहनना, हैंड सैनिटाइजर अनिवार्य रहेगा। स्कूल में कमरे की क्षमता के अनुसार 50 फीसदी विद्यार्थियों को ही एक कक्षा में बिठाया जाएगा। स्कूलों में प्रार्थना सभा और खेल गतिविधियां नहीं होंगी। इसके अलावा आनलाइन शिक्षण सामग्री प्रतिदिन विद्यार्थियों को भेजी जाएगी।
इस बीच शिक्षा विभाग ने आठवीं कक्षा के बच्चों के लिए स्कूलों में मिड डे मील नहीं देने का निर्णय लिया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि बच्चों को अपना लंच साथ लाना होगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के मददेनजर प्रदेश में पहली से सातवीं कक्षाओं के लिए स्कूल अभी बंद हैं। इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने पर शिक्षा विभाग प्रदेश सरकार के आदेशों का इंतजार कर रहा है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में यदि कोरोना के मामलों में और कमी आई, तो सरकार इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने का निर्णय ले सकती है। वर्तमान में राज्य में कोरोना के एक हजार तीन सौ 45 सक्रिय मामले हैं जबकि अब तक दो लाख 20 हजार 4 सौ 79 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं। प्रदेश में कोरोना महामारी से अब तक 3 हजार 6 सौ 88 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT