वियतनाम : स्कूलों को फिर से खोलने के लिए बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू

हनोई। एक्शन इंडिया न्यूज़
वियतनाम में कोरोना के कारण 6 महीनों से अधिक समय से बंद स्कूलों को फिर से खोलने के प्रयास के तहत बुधवार से बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू किया गया।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर इस बाबत दी गई जानकारी में कहा गया है कि नवम्बर में देश भर में वैक्सीनेशन के कार्यक्रम की शुरुआत होने से पहले ही दक्षिणी वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर में 16 से 17 साल के लगभग 1,500 बच्चे पहली डोज प्राप्त करने वालों में से थे। पहले चरण के दौरान वियतनाम ने सिर्फ बच्चों के लिए फाइजर वैक्सीन को मंजूरी दी है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि माता-पिता और अभिभावक को अपने बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए कंसेंट फार्म पर हस्ताक्षर करने होंगे।
इससे पहले मंगलवार को आयोजित बैठक में स्वास्थ्य मंत्री गुयेन थान लान्ग ने कहा, 'बच्चों के लिए वैक्सीनेशन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।' पिछले हफ्ते, मंत्रालय ने 12 से 17 साल के बच्चों की वैक्सीनेशन को मंजूरी दी। अधिक आबादी वाले शहरों में बड़े बच्चों को पहली खुराक के लिए प्राथमिकता दी गई है। इस आयु सीमा में लगभग 14 मिलियन बच्चे वियतनाम से हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चों को उनके स्कूलों में वैक्सीन लगाई जाएगी। जो स्कूल नहीं जाते हैं, उन्हें बाल चिकित्सा अस्पतालों में वैक्सीन लगेगी। वियतनाम के 98 मिलियन लोगों में से लगभग 55 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन डोज मिले हैं लेकिन उनमें से केवल आधे को ही दोनों खुराक दी गईं हैं।
उल्लेखनीय है कि वियतनाम में शैक्षणिक संस्थानों और स्कूलों को मई के महीने में बंद कर दिया गया था, जब डेल्टा वेरिएंट बहुत तेजी से फैल रहा था। स्कूलों को दोबारा खोलने के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है लेकिन सरकार 2022 की शुरुआत का लक्ष्य लेकर चल रही है। दक्षिणी प्रांत वाय़रस से सबसे अधिक प्रभावित हुए थे। इनमें से हो ची मिन्ह शहर वायरस का केंद्र बिंदु रहा है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT