राष्ट्रीय

नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत यमुना नदी की सफाई पर जोर दिया जा रहा : NMCG

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक जी अशोक कुमार ने कहा कि नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत यमुना नदी के जल को साफ करने पर जोर दिया जा रहा है तथा दिल्ली में 18 नालों पर विशेष तौर पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उन्होंने यहां कहा कि यमुना नदी में प्रदूषण के संबंध में सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा दिल्ली में 22 किलोमीटर का इलाका है जहां पर उचित जल प्रवाह नहीं है और पानी ठहरा हुआ है।

एक बयान के अनुसार कुमार ने कहा कि इन क्षेत्र में यमुना नदी में अतिरिक्त पानी नहीं आता है, ऐसे में हम यमुना की सफाई पर ध्यान जोर दे रहे हैं तथा खास तौर पर दिल्ली में 18 नालो पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उन्होंने यमुना की सफाई में जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि नदी की स्वच्छता को लेकर अब लोगों की हिस्सेदारी के साथ ज्ञान भागीदारी की ओर भी बढ़ रहे हैं।

बयान के अनुसार यमुना की सफाई के अतुल्य गंगा अभियान से जुड़े कर्नल (सेवानिवृत) मनोज केश्वर ने कहा, हम यमुना को दिल्ली में लुप्त होते देख रहे हैं और यह समय है कि हम इसका संज्ञान लें। उन्होंने कहा कि इसे अपनी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए संवारना है क्योंकि स्वच्छ जल के बिना कोई भी सभ्यता जीवित नहीं रह सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button