हरियाणा

कर्मचारी एक फिर से कर रहे हैं बड़े आंदोलन की तैयारी

टीम एक्शन इंडिया
दलबीर मलिक
कुरुक्षेत्र : जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एक बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। इस बात की जानकारी पत्र के माध्यम से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हरियाणा के प्रमुख अभियंता को भी जानकारी दी गई है। कुरुक्षेत्र में हरियाणा गवर्नमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 41 मुख्यालय चरखी दादरी कैंप कार्यालय करनाल संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच कि राज्य कमेटी की बैठक हुई।

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हरियाणा के प्रमुख अभियंता की कार्यशैली के खिलाफ 18 जून से 3 जुलाई 2024 तक जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सभी अधीक्षक अभियंता के कार्यालय पर रोष प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों की मांगों का मांग पत्र दिया जाएगा।

इस फैसले की जानकारी देते हुए राज्य के प्रधान कुलवंत शर्मा ने बताया की जन स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अभियंता कर्मचारी की जायज मांगे जो सरकार द्वारा मानी हुई है उनको भी लागू करने में आनाकानी कर रहे हैं।

जिससे सरकार की छवि तो खराब हो ही रही है। इसके साथ कर्मचारियों का भी आर्थिक शोषण हो रहा है। राज्य प्रधान कुलवंत शर्मा ने बताया कि प्रमुख अभियंता अधिकारी से यूनियन का शिष्टमंडल कई बार मौखिक रूप से व लिखित रूप में कर्मचारियों की मांगों बारे अवगत कर चुका है।

कर्मचारियों की मांगें है कि जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एम.पी.डब्ल्यू. कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम से बाहर किया जाए। सभी कर्मचारियों को एल.टी.सी. की सुविधा दी जाए। विभाग में सभी स्वीकृत पोस्टों को एच.आर.एम.एस. में दशार्या जाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button