दिवंगत अभिनेत्री शशिकला को याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र

एक्शन इंडिया न्यूज़
सत्तर के दशक की मशहूर अभिनेत्री शशिकला का रविवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया। अपने ख़ूबसूरत अदाओं एवं शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली शशिकला के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने भी शशिकला के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये अभिनेत्री को याद करते हुए काफी भावुक हो गए। धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर शशिकला के साथ अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-'गुमनामी की कोख से पैदा होती है.. शोहरत.. ये.. गुमनामी की गोद में सो जाती है। मुझे ये जानकर बेहद दुख हुआ कि शशिकला अब हमारे बीच नहीं हैं। एक बहुमुखी कलाकार, सबसे अधिक प्यार करने वाली शख्स। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।'
Gumnaami ki kokh se paida hoti hai ... Shoharat... ye...Gumnaami ki god mein so jaati hai ...I am extremely sad to know that our Shashikala is no more.... A versatile artist, most loving person. May God bless her soul be in peace 🙏 pic.twitter.com/5WHTtpeMqf
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) April 4, 2021
दिवंगत अभिनेत्री शशिकला और धर्मेंद्र ने साथ में कई फिल्मों में अभिनय किया हैं, जिसमें आई मिलन की बेला, आप की परछाइयाँं, अनुपमा, नीला आकाश, फूल और पत्थर, देवर आदि शामिल हैं। शशिकला का निधन मनोरंजन जगत की बड़ी क्षति हैं। अभिनय जगत में शशिकला को हमेशा उनके असीम योगदान के लिए याद किया जायेगा।