
कांग्रेस सुशासन में प्रदेश में प्रत्येक वर्ग था खुशहाल : सुरेंद्र पंवार
टीम एक्शन इंडिया
सोनीपत: विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि आज भाजपा सरकार से प्रत्येक वर्ग परेशान है। कर्मचारियों पर आयेदिन नई नीतियां लागू कर उनको मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुडडा के नेतृत्व में बनी कांग्रेस सरकार में प्रत्येक वर्ग खुशहाल था, आज भी कांग्रेस सुशासन को प्रदेश की जनता याद कर रही है। जिसके परिणामस्वरूप ही लोकसभा चुनाव में देवतुल्य जनता ने कांग्रेस पार्टी को भरपूर आशीर्वाद दिया है।
विधायक सुरेंद्र पंवार जिला कांग्रेस भवन सोनीपत में रिटायर्ड एम्पलाइज कांग्रेस सैल की बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकारिणी को संबोधित कर रहे थे।
विधायक सुरेंद्र पंवार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। बता दें कि कांग्रेस भवन सोनीपत में रिटायर्ड एम्पलाइज कांग्रेस शैल का जिला सम्मेलन हुआ।
इसमें सैकड़ो की तादात में रिटायर्ड एम्पलाइज शामिल हुए ,और सोनीपत जिला कमेटी मैं 31 सदस्य पदाधिकारी जिला स्तरीय बनाए गए। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि सोनीपत के विधायक सुरेंद्र पवार उपस्थित हुए और रिटायर्ड एंप्लाइज सेल के प्रदेश अध्यक्ष महावीर मालिक और विधायक सुरेंद्र पवार ने सभी जिला पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र वितरित किए।