हरियाणा

भारतीय जनता पार्टी में हर कार्यकर्ता है मजबूत स्तंभ: सुधीर सिंगला

टीम एक्शन इंडिया/गुरुग्राम
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की ओर से समालखा में आयोजित विशाल शक्ति केंद्र संगम से लौटे गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने इसे संगठन की मजबूत की दिशा में अहम बताया है। उन्होंने कहा कि इस संगम में सिर्फ संगठन नहीं, बल्कि समाज के लिए किए जाने वाले कार्यों के लिए भी संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने उत्साहित, प्रोत्साहित किया गया। राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करने के लिए प्रेरित किया गया। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि शक्ति केंद्र संगम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रांत संघचालक पवन जिंदल, पूर्व सांसद एवं केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य डा. सुधा यादव की ओर से आगामी चुनावों के मद्दनेजर पन्ना प्रमुख रचना, बूथ सशक्तिकरण, लाभार्थी सम्पर्क आदि विषयों पर दिशा-निर्देश दिए गए। इस संगम में 6 लोकसभा सांसद, मंत्री, विधायक समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सिद्धांत और अनुशासनात्मक तरीके से काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित है। कार्यकतार्ओं को तराशकर ही भाजपा में ऊंचे औहदे पर पहुंचाया जाता है। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने के पीछे भाजपा का अनुशासन, कार्यकतार्ओं की कर्मठता ही है। संगठन सिर्फ अपनी मजबूती नहीं, बल्कि राष्ट्र की मजबूती के लिए भी काम करता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व में मजबूती के साथ खड़ा किया है। जी-20 जैसी बैठकें भारत और विशेषकर गुरुग्राम में होना हम सबके लिए सौभागय की बात है। दुनिया के प्रतिनिधियों ने गुरुग्राम में आकर यहां के विकास को देखा है। यहां की कला और संस्कृति को देखा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के भविष्य में सुखद परिणाम होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button