मलसा गोलीकांडः पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने दिया एसएसपी दफ्तर के समक्ष धरना

रुद्रपुर । एएनएन (Action News Network)
मलसा गिरधरपुर गांव में हुए गोलीकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग और पुलिस द्वारा लॉक डाउन के उल्लंघन का मुकदमा किये जाने से नाराज पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय के सामने धरना दिया। उन्होंने पुलिस चौकी प्रभारी पर इस घटना के अभियुक्तों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है।उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ग्राम मलसा में दो गुटों के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद एक गुट ने फायरिंग कर दी थी। हालांकि इस मामले में गोली न लगने के कारण बचाव हो गया था।
इधर पुलिस ने इस मामले में बेहड़ सहित कई लोंगो के खिलाफ गांव में पहुंचकर सभा करने, लॉक डाउन का उल्लंघन करने व शारीरिक दूरी का पालन न करने के आरोप में मुकदमा कायम कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से पूर्व मंत्री भड़क गए और इसके विरोध में शनिवार को उन्होंने एसएसपी दफ्तर के सामने धरना दिया। बेहड़ ने संबंधित पुलिस चौकी प्रभारी पर अभियुक्तों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि संरक्षण के कारण ही अभियुक्त पकड़े नहीं जा रहे है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि घटना के बाद उन्होंने मलसा गांव में फैले तनाव को खत्म कराया और नाराज लोगों को समझाकर घर भिजवाया, ताकि गांव में भाईचारा बना रहे। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान रुद्रपुर कोतवाल केसी भट्ट मौजूद थे। बाबजूद इसके उनके खिलाफ मुकदमा कायम करा दिया गया। उन्होंने पुलिस पर सत्ता पक्ष के दबाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। इधर, बेहड़ के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग पार्को में शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए धरना दिया।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT