एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जिला पुलिस प्रमुख सहीत अन्य पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया

कठुआ । एएनएन (Action News Network)
एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जिला पुलिस प्रमुख सहीत अन्य पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन ज्ञान सिंह पठानिया की अध्यक्षता में एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला पुलिस प्रमुख कार्यालय में जाकर एसएसपी कठुआ शैलेंद्र मिश्रा, डीएसपी मुख्यालय माजिद महबूब, एसएचओ मलिा वूमेन सेल संजीवनी ज्योति सहित अन्य पुलिसकर्मियों को हार पहनाकर सम्मानित किया। एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जिला पुलिस प्रमुख शैलेंद्र मिश्रा को सम्मानित पत्र भी भेंट किया गया। इस अवसर पर एसएसपी कठुआ शैलेंद्र मिश्रा ने कहा एक्स सर्विसमैन की ओर से सम्मानित होना हमारे लिए बहुत बड़ी गौरव की बात है, क्योंकि इन्होंने भी देश हित के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि कठुआ में कोरोना संक्रमण के मामले ज्यादातर एकांतवास से निकले हैं, कठुआ का कोई भी नागरिक अभी तक इस संक्रमण की चपेट में नहीं है। उन्होंने कहा कि कठुआ पुलिस 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए तैनात है। वहीं एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने भी बहुत सारी लड़ाइयां लड़ी हैं, जबकि उनका दुश्मन उनके सामने होता था, लेकिन आज की इस कोरोना की लड़ाई में दुश्मन छुपकर वार कर रहा है। लेकिन कठुआ पुलिस ने अपना फर्ज निवाते हुए कंधे से कंधा मिलाकर इसका सामना कर रहे हैं, जिसकी वजह से कठुआ के लोग सुरक्षित हैं।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT