अमेठी पुलिस ने फर्जी अनामिका शुक्ला को किया गिरफ्तार

अमेठी । एएनएन (Action News Network)
उत्तर प्रदेश के चर्चित फर्जी शिक्षिका अनामिका शुक्ला के मामले में बुधवार को अमेठी कोतवाली पुलिस ने बस स्टेशन के पास से फर्जी अनामिका शुक्ला को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई फर्जी शिक्षिका कन्नौज जिले के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के सरदाई गांव की रहने वाली है।
पुलिस अधीक्षक डा. ख्याति गर्ग ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार की सुबह अमेठी कोतवाली के इंचार्ज अपनी टीम के साथ गश्त पर थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि फर्जी अनामिका शुक्ला अमेठी बस स्टॉप पर खड़ी है। पुलिस टीम ने तत्काल वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि आरोपित फर्जी शिक्षिका ने पूछताछ में अपना नाम अनामिका शुक्ला बताया। कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने अपना नाम आरती उर्फ आकृति उर्फ अन्नू पुत्री रामधनी बताया। वो मूलरुप से कन्नौज जिले के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के सरदामई गांव की निवासी है।
एसपी ने बताया कि आरोपित अनामिका शुक्ला के नाम पर उसके शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय अमेठी में नौकरी कर रही थी।
एसपी ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) प्रभाकर मिश्र ने छह जून को अनामिका शुक्ला के विरुद्ध लिखित तहरीर दिया था। उन्होंने तहरीर में लिखा था कि समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला है कि अनामिका शुक्ला अमेठी सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलो में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कार्यरत है।
उसे समस्त प्रमाण पत्रों के साथ उपास्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन निर्धारित समय में वो उपास्थित नही हुई। जिसके बाद उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT