घरेलू झगड़े में गोलीबारी, महिला और दो की मौत
Action India15 Dec 2019 7:54 AM GMT
लॉस एंजेल्स। एएनएन (Action News Network)
दक्षिण कैलिफ़ोर्निया के एक उपनगर ओंटेरियो में शनिवार को घरेलू झगड़े के दौरान गोलीबारी में एक महिला और दो बच्चों की मृत्यु हो गयी।
पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक घरेलू झगड़े में एक महिला पुलिस कर्मी ने अपने पति पर गोली चलाई। इसके जवाब में गोलीबारी में महिला सहित दो बच्चों की वहीं मौत हो गई। इस गोलीबारी में पति को गोली लगी और वह घायलावस्था में घर के बाहर मिला है।
ओंटेरियो पुलिस ने वक्तव्य में घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि यह घटना शनिवार ढाई बजे की है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचने के बाद घर में एक महिला और दो बच्चों के शव बरामद किए हैं। घटना की जांच की जा रही है।
Next Story