लगातार बारिश से कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

दरंग । एएनएन (Action News Network)
चक्रवाती तूफान के कारण असम में पिछले बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। इस वर्ष की पहली बारिश के कारण राज्य के कई नदियों के जलस्तर में काफी वृद्धि होई है। कुछ इलाकों में तटबंधों को तोड़कर नदियों का पानी ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर फसलों को बर्बाद कर रहा है।
इस कड़ी में दरंग जिला में धनश्री नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि के चलते कई गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। दरंग जिला के कोपाटी और शिलबरी गांव पंचायत के अंतर्गत घिलाघारी, रंगागड़ा पथार, भवपुर, रहमानपुर, नाउरसिचा, बेजीमारी, कछारीभेटीटोप, चार नंबर शियालमारी आदि गांवों में नदी के तटबंध टूटने से पानी घुस गया है। बाढ़ के पानी में सड़क-रास्ते, खेती व कुछ लोगों के घर डूब गए हैं। इस नई मुसीबत से ग्रामीणों से काफी परेशानी हो रही है। लोग अपनी जान बचाने के लिए ऊंचाई वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT