
दिल्ली
सिविल लाईन जोन के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र खर्ब ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के भरेंफार्म, किया लोगोंको जागरूक
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: सिविल लाईन जोन के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र खर्ब ने शुक्रवार को घर-घर जाकर आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के फार्म भरें। इस योजना के तहत सावित्री शर्मा, गुरदीप सिंह, रोशन लाल, आनंदी देवी, देवराज, श्याम सुंदर, छेद लाल, सावित्री देवी, श्री चंद , जयप्रकाश शुक्ला, कलावती देवी, रामपाल, कृष्ण कुमार ,जय सिंह, कृष्णा, महेंद्र सिंह, कृष्णा देवी, योगी यादव सहित कई गणमान्य लोगों के फार्म भरें गये।
इस मौके पर सिविल लाईन जोन के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र खर्ब ने कहा कि आज बुजुर्गों के जहां पर फार्म भरें गये, वहीं बुजुर्गों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा लागू की गई अन्य योजनाओं से भी अवगत कराया गया।


