बजरंग दल के पूर्व संयोजक महेंद्र कुमार का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
बेंगलुरु । एएनएन (Action News Network)
कर्नाटक बजरंग दल के पूर्व संयोजक महेंद्र कुमार का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 47 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को कर्नाटक बजरंग दल के पूर्व संयोजक महेंद्र कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि सामाजिक कार्यकर्ता और विचारक महेंद्र कुमार के निधन से वह दुखी हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। येदियुरप्पा ने इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त की।बताया गया कि महेंद्र को शहर के रामैया अस्पताल में उपचार चल रहा था।
महेंद्र चिक्कमगलुरु जिले के कोप्पा निवासी थे और वर्तमान में बेंगलुरु में रह रहे थे।उल्लेखनीय है कि जन धुर्वे आंदोलन के संस्थापक रहे महेंद्र कुमार कथित तौर पर 14 सितंबर, 2008 को मेंगलुरु में ईसाइयों के पूजा स्थलों पर हुए हमलों में शामिल थे। इसके बाद में उन्होंने 01 अक्टूबर 2008 को बजरंग दल से इस्तीफा दे दिया था। 21 फरवरी 2011 को वह जेडीएस में शामिल हो गए थे।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT