
दिल्ली
धीरपुर वार्ड मेंपूर्व पार्षद नीलम बुद्धिराजा ने चलाया सदस्यता अभियानटीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: धीरपुर वार्ड नम्बर-14 के झुग्गी कलस्टर में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर बूथ पालक व पूर्व निगम पार्षद नीलम बुद्धिराजा, विस्तारक पुष्पा, मीना भारद्वाज, प्रिंस पांडे, श्री कांत पांडे, उषा वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुभाष झा, अनिल, प्रीति सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर जानकारी देते हुए पूर्व निगम पार्षद नीलम बुद्धिराजा ने बताया कि आज धीरपुर वार्ड के कलस्टर क्षेत्रों में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें बहुताय की संख्या में लोगों को भाजपा से जोड़ा गया।
पूर्व निगम पार्षद नीलम बुद्धिराजा ने आगे बताया कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सभी के हित में कार्य करती है, आज भाजपा के राज में देश तरक्की कर रहा है और देश के लोग भाजपा के कार्यों से काफी ज्यादा खुश है और भाजपा से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ रहे है।