पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

- कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, डिजीटल संगोष्ठी में दी श्रद्धांजलि
वाराणसी । एएनएन (Action News Network)
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 29वीं पुण्यतिथि पर गुरूवार को उन्हें याद किया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अजय राय के अगुवाई में लहुराबीर स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) परिसर में रक्तदान कर अपने नायक को श्रद्धासुमन अर्पित किया। पुण्यतिथि पर रक्तदान कर कार्यकर्ता बेहद उत्साहित रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि हम कांग्रेसजनों ने बड़ी संख्या में रक्तदान कर सच्चा भारतीय नागरिक होने का फर्ज निभाया। आज हमने 101 की संख्या में रक्तदान का लक्ष्य रखा था, पर कार्यकर्ताओं के उत्साह और उनके जज़्बे के आगे यह संख्या अधिक हो गयी। इसके पीछे स्व. राजीव गांधी की लोकहित चिंतक प्रेरणा शक्ति कार्य कर रही है।
उधर, पार्टी के इगलिशिया लाईन स्थित कार्यालय में आयोजित डिजिटल संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। संगोष्ठी में राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राष्ट्रीय समन्वयकर्ता प्रो. सतीश राय ने कहा कि राजीव गांधी राजनीति के ऐसे यशस्वी नक्षत्र थे जो केवल भारत ही नहीं, विश्व राजनीति के व्यापक क्षितिज पर एक धूमकेतु की तरह चमके थे। थोड़े समय में ही भारतीय लोकतंत्र तथा भारत के विकास में अपने बेमिसाल योगदान का अक्षय यश इतिहास के पन्नों पर दर्ज करके अस्त हो गये। 21वीं सदी के भारत के सुनहले सपनों का राजीव गांधी ने दशकों पहले ताना-बाना बुन डाला था।
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता विजय शंकर पाण्डेय ने की। गोष्ठी में आरटीआई सेल के पूर्व प्रदेश चेयरमैन बैजनाथ सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय शंकर मेहता, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र प्रताप सिंह और आनन्द सिंह, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, सेवादल के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय आदि ने विचार रखा। गोष्ठी से पहले कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT