
पूर्व सदर विधायक बीके चौहान का निधन
टीम एक्शन इंडिया/ चंबा/ हामिद
चंबा विधानसभा सीट से दो बार विधायक के रूप में चुने गए बालकिशन चौहान का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरा चंबा शोक में डूब गया। उनका शव दिल्ली से चंबा लाया जा रहा है, जहां गुरुवार को उनके पैतृक गांव कुंडी में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस समाचार की पुष्टि अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र आचार्य ने की है। वर्ष 1974 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होने से पहले वर्ष 1973 में वह राज्य प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हुए थे। वह विभिन्न उच्च पदों पर रहे। चंबा से वह तीन बार भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे तथा लगातार दो बार वह चुनाव जीत कर विधायक बने। इस बीच जिला मुख्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नारियल पूर्व सदर विधायक पवन नैयर भाजपा मंडल चंबा के अध्यक्ष महाराज कृष्ण बडियाल पूर्व भाजपा अध्यक्ष जसबीर नागपाल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सीएल ठाकुर सहित अन्य कार्यकतार्ओं ने बीके चौहान के चित्र पर मलार्पण किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। बीके चौहान के निधन पर नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर हर्ष महाजन सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दुख प्रकट किया।