संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव पेरेज डी कुईयार का निधन

X
Action India5 March 2020 6:31 AM GMT
लीमा। एएनएन (Action News Network)
संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को एक बयान में बताया कि पूर्व महासचिव जेवियर पेरेज डी कुईयार का निधन हो गया है। पेरू के राजनयिक कुईयार ने 1980 से 1988 के ईरान-इराक युद्ध को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
पेरेज डी कुईयार ने 1982 से 1991 तक अंतरराष्ट्रीय संस्था के प्रमुख के रूप में कार्य किया था। संयुक्त राष्ट्र ने बयान में कहा है कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने लेबनान में अमेरिकी बंधकों की रिहाई के साथ-साथ कंबोडिया और अल सल्वाडोर में शांति समझौते के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Next Story