बेगूसराय में फूटा कोरोना बम, 12 नए पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप

बेगूसराय । एएनएन (Action News Network)
कोरोना वायरस ने बेगूसराय को पूरी तरह से अपने शिकंजे में ले लिया है। शनिवार की रात आई रिपोर्ट में बेगूसराय में कोरोना वायरस से संक्रमित 12 नए मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है जिसमें से आठ ठीक होकर घर जा चुके हैं तथा अपने घर में ही एकांतवास (होम क्वारेन्टाइन) में हैं जबकि शेष का इलाज चल रहा है। नए संक्रमित पाए गए सभी व्यक्ति दूसरे प्रदेशों से आए हैं।शनिवार को बेगूसराय में जो 12 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं उसमें बरौनी के एक पुरुष (36 वर्ष), साहेबपुर कमाल के एक पुरुष (58 वर्ष), बलिया के एक पुरुष (52 वर्ष), छौड़ाही के एक पुरुष (50 वर्ष), गढ़पुरा के चार पुरुष (43 वर्ष, 45 वर्ष, 42 वर्ष और 30 वर्ष), बखरी के तीन पुरुष (25 वर्ष, 50 वर्ष और 55 वर्ष) तथा खोदावंदपुर के एक पुरुष (20 वर्ष) के हैं। इधर, एक साथ 12 पुरुषों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिले भर में हड़कंप मच गया है।
कई नए इलाके जोखिम भरे क्षेत्र में आ गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलते ही प्रशासनिक और स्वास्थ्य महकमे में हलचल तेज हो गयी है। जोखिम भरे क्षेत्रों में सघन सैनिटाइजेशन और सील बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। संक्रमित पाए गए सभी लोग ट्रेन से आने के बाद एकांतवास में ही रखे गए थे, जिसके कारण गांव-घर में संक्रमण नहीं फैला।बता दें कि बेगूसराय में 31 मार्च की रात दुबई से आया युवक सबसे पहले संक्रमित पाया गया था। उसके बाद छह अप्रैल को तेघड़ा अनुमंडल क्षेत्र से पकड़े गए तब्लीगी जमात से जुड़े कई लोग कोरोना पॉजिटिव मिले तथा जमात से जुड़े 12 लोग संक्रमित हो गए। इसमें से आठ लोग ठीक होकर घर चले गए तो प्रशासन ने कुछ राहत की सांस ली थी। लेकिन प्रवासियों के आने के बाद एक बार फिर बेगूसराय में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT