
परवाणू से श्री मणीमहेश लंगर सेवा के लिए चार ट्रक रसद रवाना
टीम एक्शन इंडिया/परवाणू/विमल ग्रोवर
हर-हर महादेव लंगर सेवा समिति परवाणू द्वारा श्री मणीमहेश में हर वर्ष लगाया जाने वाला लंगर इस वर्ष 3 सितम्बर से 24 सितम्बर तक चलेगा। लंगर के संचालन के लिए चार ट्रकों की रसद वीरवार को परवाणू से रवाना की गयी। परवाणू के सहायक आयुक्त सुरेंद्र ठाकुर ने नारियल फ ोडकर लंगर सेवा के जत्थे को हिमगिरी शिव मंदिर परवाणू से श्री मणीमहेश के लिए रवाना किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त सुरेंद्र ठाकुर, प्रदेश इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह, प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ डेजी ठाकुर, नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष मोनिशा शर्मा, उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, पार्षद ठाकुर दास शर्मा, कांता कपूर, लखविंदर सिंह मंगा, चंडीगढ़ यूटी एनवायरनमेंट बोर्ड के अध्यक्ष डॉ हरीश शर्मा, हर-हर महादेव लंगर सेवा समिति परवाणू के अध्यक्ष सुखदीप मोर, महासचिव सुरिंदर संदल, गौतम भाटिया, रमन पूरी, मुनीश, संजय चौहान समेत अन्य लोग उपस्थित थे। समिति के अध्यक्ष सुखदीप मोर ने बताया की पिछले 17 वर्षो से समिति द्वारा श्री मणीमहेश मे लंगर लगाया जा रहा है, जोकि जन्माष्टमी से राधा अष्टमी तक चलता है। इसके अलावा दो एमबीबीएस डॉक्टर्स के साथ मेडिकल कैंप भी लगाया जाता है। उन्होंने बताया की इस वर्ष भी यह लंगर सेवा 3 सितम्बर से 24 सितम्बर तक लगाया जाएगा।