जन्मदिन पर जोशी और सुमो को गिरिराज ने दी बधाई

X
Action India5 Jan 2020 8:03 AM GMT
बेगूसराय। एएनएन (Action News Network)
बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। दोनों नेताओं को ट्वीट कर दिए गए बधाई संदेश में गिरिराज सिंह ने मंगलमय भविष्य के साथ लंबी आयु एवं निरोगी रहने भी प्रार्थना किया की। मुरली मनोहर जोशी की फोटो के साथ ट्वीट में गिरिराज सिंह ने लिखा है कि 'हम सब के पथ प्रदर्शक आदरणीय श्री मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभुु आपको निरोग रखें, आपकी आयु लंबी करें।' गिरिराज ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के फोटो के साथ ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी।
Next Story