हरियाणा

मुफ्त बिजली और अच्छे स्कूल-अस्पताल के लिए आप को दें मौका- सुनीता केजरीवाल

नारनौल : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को हरियाणा के नारनौल और बेरी में बदलाव जनसभा की। सभा में उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुफ्त और 24 घंटे बिजली और अच्छे स्कूल-अस्पताल के लिए हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी को मौका दे। आप की सरकार आपको मुफ्त व 24 घंटे बिजली, अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य, हर युवा को रोजगार व महिलाओं को एक हजार महीना देगी। भाजपा सरकार में हरियाणा के अंदर सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है। यहां के बच्चे पढ़ने के लिए कहां जाएंगे। पिछले 10 सालों में भाजपा की सरकार ने आपके लिए कुछ नहीं दिया। इसलिए इस बार के चुनाव में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिए।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, रविंदर सिंह मटरू, डॉ. मनीष यादव, सत्य नारायण यादव, गिरीश खेड़ा, नरेंद्र राव, ऊषा रानी, राकेश गुप्ता, सुनीता खन्ना, जीतू कपिल, शशिकांत, सुनील यादव, हरि सिंह, अजीत जैन, जय सिंह सैनी, ज्योति सैनी, गोपीचंद, मुनीर खान, बलवंत सिंह, डॉ. तुषार शर्मा, मुकेश सैनी, भगत सिंह सैनी, राजकुमार चौधरी, अजीत यादव, गोकुल दायमा और संजय गुर्जर मौजूद रहे।

बदलाव जनसभा को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के लाल हैं। 1994 में मेरी इनसे शादी हुई थी। उस समय उनका परिवार हिसार में रहता था। वहां उनके पिता नौकरी करते थे। अरविंद का जन्म तो सिवानी गांव में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई- लिखाई और परवरिश हिसार में हुई। उन्होंने कहा कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि 20 साल बाद यह लड़का दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाएगा। ये कोई मामूली बात नहीं है। उनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी। यह भी कोई मामूली इत्तेफाक नहीं है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button