हरियाणा

सफाई कर्मियों की मांगों का हल करने में सरकार नाकाम: महेंद्र

टीम एक्शन इंडिया
पानीपत/कमाल हुसैन
पानीपत ग्रामीण से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह कादियान ने रविवार को पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र स्थित बाबरपुर मंडी में भाजपा सरकार के खिलाफ आयोजित सीटू से संबंधित आल हरियाणा सफाई कर्मचारियों यूनियन के आक्रोश प्रदर्शन में शिरकत की।

इस दौरान वे सफाई कर्मचारियों की समस्याओं की सुनवाई न होने पर भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह कादियान ने सफाई कर्मचारियों के प्रदेश स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की लगभग सभी मांगों पर ध्यान दिया जाता था। लेकिन भाजपा सरकार के राज में उनकी समस्याएं हल करना तो दूर, भर्तियां भी नहीं की जा रहीं।

ऐसे में पानीपत ही नहीं पूरे प्रदेश की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जहां 10 सफाई कर्मियों की जरूरत है, वहां सिर्फ 2-3 सफाई कर्मियों से काम कराया जा रहा है। सरकार न तो उनकी सेलरी में वृद्धि कर रही और ना ही उनकी भर्तियां कर रही है।

ऐसे में कर्मचारी भड़केंगे नहीं तो और क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि इस बार सफाई कर्मचारी कांग्रेस की सरकार लाने में पूरा साथ दें तो सभी कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान महेंद्र कादियान की पूरी टीम मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button