हरियाणा

कर्मचारियों की ताकत कम करके न आंके सरकार: सुशील

टीम एक्शन इंडिया
राजकुमार प्रिंस
करनाल। सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा ने सीधे-सीधे सरकार को आगाह करते हुए कहा है कि कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी सरकार को बहुत महंगी पडेगी। उपरोक्त ब्यान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव सेवा राम बड़सर ने देते हुए कहा कि सरकार अहम में ना रहे, वरना आने वाले दिनों में प्रदेशभर के कर्मचारी सरकार को आईना दिखाने का काम करेंगे। आगामी 26 जुलाई को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि 26 जुलाई का रोष प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा।

संघ के जिला प्रवक्ता कृष्ण कुमार निर्माण ने बताया कि सर्वकर्मचारी संघ आज प्रदेशभर के कम्प्यूटर टीचर और लैब सहायकों के प्रदर्शन को समर्थन करने के लिए पहुँचा था। संघ के जिला प्रवक्ता कृष्ण कुमार निर्माण ने कहा कि सरकार को चाहिए कि समय रहते हुए कर्मचारियों की मांगों का समाधान किया जाए।

उन्होंने मांगों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में मुख्य रूप से तमाम कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, एनपीएस को रद्द करके ओपीएस बहाल करना, प्रदेश के तमाम विभागों में खाली पड़े सभी पदों पर रेगुलर आधार पर जल्दी भर्ती करना, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करना और साथ ही कोरोना काल का बकाया अठारह प्रतिशत एरियर ब्याज समेत देने के साथ-साथ एचआरए की सीमा दस-बीस-तीस प्रतिशत करना आदि शामिल है। साथ ही न्यूनतम वेतन सीमा लागू की जाए, आॅनलाइन ट्रांसफर पर ध्यान दिया जाए।

जिला प्रधान सुशील गुर्जर सिरसी ने कहा कि सरकार किसी भी मुगालते में न रहे, क्योंकि प्रदेशभर के कर्मचारी अपने हकों के लिए कुछ भी करने को तैयार हैब और करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ जिला उपप्रधान राजपाल बसताड़ा, प्रधान निसिंग अशोक भाटिया, ओमप्रकाश सिंहमार, रोशन लाल गुप्ता, लाभ सिंह आर्य आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button