Select Page

विधायक निधि बंद करना सरकार की नाकामी

विधायक निधि बंद करना सरकार की नाकामी

मंडी/खेमचंद शास्त्री
कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने विधायकों की विधायक निधि बंद कर दी है। विधायक निधि बंद करने को लेकर बल्ह विधायक इंदर सिंह गांधी ने विरोध जाहिर किया है। गांधी ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बदले की भावना से कार्य कर रहे हैं वह सही नहीं है। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही जहां पूर्व सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को डिनोटिफाई किया और अब विधायकों को मिलने वाली निधि बंद कि उसे जग जाहिर हो गया है कि कांग्रेस सरकार प्रदेश को किन हालातों पर ले जाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि विधायक विधायक निधि का इस्तेमाल जन कल्याणकारी कार्यों पर करते हैं और इसका सीधा लाभ लोगों को ही मिलता था परंतु अब विधायक निधि बंद होने से विधायकों को जनहित के कार्य करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिस तरह से कांग्रेस सरकार फैसले ले रही है इसका खामियाजा कांग्रेस को आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा और भाजपा सडकों पर उतर कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा जनविरोधी रहा है तथा प्रदेश के विकास में कांग्रेस का इतिहास शून्य के बराबर है। उन्होंने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल में सरकार बनी तो 1977, 1990,1998, 2007 और 2017 से लेकर 2022 तक प्रदेश में अच्छा विकास हुआ। कांग्रेस ने बदले की भावना से काम किया तथा प्रदेश के लोगों को गुमराह कर सत्ता हासिल की। आने वाले लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ पुन: सत्ता में आएगी तथा हिमाचल की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी

Advertisement

Advertisement