हरियाणा

गुरु हरगोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर हुआ गुरमत समागम का आयोजन

टीम एक्शन इंडिया
राजकुमार प्रिंस
करनाल। मीरी पीरी के मालिक छठी पातशाही गुरु हर गोविंद जी महाराज क प्रकाश पर्व तथा भक्त कबीर जी की जयंती पर करनाल के ऐतिहासिक पहली पातशाही गुरुद्वारा मंजी साहेब में गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीवान सजाया गया। कार्यक्रम का आयोजन गुरुनानक सेवा जत्था तथा स्त्री समागम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर गुरुनानक सेवा जत्था द्वारा निशुल्क हौम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रोहतक, कैथल और करनाल से आए डाक्टरों ने मरीजों का चैकअप किया। उसके बाद निशुल्क दवा दी गई। कैंप में 300 से अधिक मरीजों की सेहत जांची गई।

शिविरि में शूगर, हाई ब्लड प्रेशर, गठिया, सोरायसिस, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग के मरीज पहुंचे। सुबह से ही गुरुद्वारा में संगत का तांता लगा रहा। धमार्लुओं ने गुरु के आगे मत्था टेका। रागी ढाडी जत्थों ने गुरु की महिमा का बखान किया। इस अवसर पर हरमिंदर साहेब के हजूरी रागी भाई गुरुबचन सिंह तथा कथावाचक भाई अमृतपाल सिंह ने गुरु की महिमा का बखान किया। इस अवसर पर अटूट लंगर बरताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button