Select Page

हरियाणा का बजट जन हितैषी बजट: बबीता त्रिभुवन कौशिक

हरियाणा का बजट जन हितैषी बजट: बबीता त्रिभुवन कौशिक

सोनीपत/टीम एक्शन इंडिया
वार्ड 4 निगम पार्षद बबीता त्रिभुवन कोशिक ने कहा कि हरियाणा का बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। बजट के माध्यम से सामाजिक पेंशन धारकों को मनोहर सौगात मिली है, जिसके तहत वृद्घावस्था सम्मान भत्ता, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन सहित सामाजिक पेशन में 250 रुपए की बढ़ोतरी करते हुए पेंशन को 01 अप्रैल से 2500 से बढ़ाकर 2750 रुपए प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। इसके अलावा वृद्घावस्था सम्मान भत्ता के लिए आय पात्रता सीमा 02 लाख रुपए से बढ़ाकर 03 लाख रुपए प्रति वर्ष की गई है। निगम पार्षद बबीता त्रिभुवन कोशिक ने कहा कहा कि हरियाणा सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं लागू कर रही है। ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बजट में महिला एवं बाल विकास क्षेत्र के बजट को 10.3 प्रतिशत बढ़ाकर दो हजार 47 करोड़ रुपए किया है।

इसके अलावा हरियाणा सरकार ने पिछले वर्षों में 5 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को सफलतापूर्वक बाल देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने के लिए 04 हजार आंगनवाड़ी केन्द्रों को प्ले स्कूलों में तब्दील करने का निर्णय लिया गया था। इस बार के बजट में इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए 04 हजार और आंगनवाड़ी केन्द्रों को प्ले स्कूलों में तब्दील करने का निर्णय लिया गया है।

Advertisement

Advertisement