हरियाणा

केंद्र में हरियाणा से तीन मंत्री बनने से हरियाणा के विकास को मिलेगी तेजी : मनोहर लाल

टीम एक्शन इंडिया
राई: केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है। 1962 के बाद यह पहली बार है कि जब कोई व्यकित लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बना है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार में हरियाणा से तीन मंत्री बने हैं और इससे हरियाणा के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की नई योजनाएं शुरू होंगी और केंद्र सरकार के सहयोग के साथ प्रदेश विकास के नए कीतिमान स्थापित करेगा।

मनोहर लाल शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार हरियाणा पहुंचे और उनका सोनीपत के कुंडली, सेकटर-7 और गन्नौर में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अब केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का समय है। तीन माह बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं और हमें विपक्ष द्वारा जो-जो गलत धारणाएं आम जनता में फैलाई गई हैं उनको आम जनता के बीच जाकर दूर करना है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिजली, पानी, सडकÞ, गैस सिलेंडर, औद्योगिक विकास सहित अनेकों विकास कार्यों को पूर्ण कर तीसरी बार सरकार बनी है। वहीं विपक्ष द्वारा गलत व औछे हथकंडे अपनाकर दुष्प्रचार के माध्यम से आम जनता को बहकाया गया है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर है। सोनीपत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरे जिला में नए-नए हाईवे का जाल बिछ चुका है।

मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि केन्द्र की तरह हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और लोगों के विकास के लिए कार्य करेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button