दबंगों ने रोका मनरेगा मजदूरों का काम, ब्लाक कार्यालय पहुंच मजदूरों ने फावड़ा लेकर किया प्रदर्शन

फर्रुखाबाद । एएनएन (Action News Network)
कोरोना वायरस की मार से बेजार मजदूरों को जब ग्राम प्रधान ने मनरेगा से काम दिया तो गांव के दबंगो ने काम रोक दिया। गुस्साए मजदूरों ने ब्लाक पहुंच प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने लेबर को समझा-बुझाकर काम पर वापस भेजा। नवाबगंज विकासखंड के ग्राम रायपुर मैं ग्राम प्रधान उर्मिला देवी गांव में रामदास के खेत से मान सिंह के बाग तक मनरेगा द्वारा कच्ची सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। जिसमें ग्राम सर मोरा बांगर निवासीदबंग वेदपाल ने विरोध किया तथा मनरेगा लेबर को गाली गलौज तथा मारपीट करने की धमकी दे डाली ।कार्य स्थल पर मौजूद मनरेगा मजदूर काम छोड़ कर घर जाने लगे। मौके पर पहुंचे प्रधान पति राधे-श्याम बाल्मिक ने लोगों से कहां कि अगर आप काम नहीं करोगे तो हम पैसा कहां से दे पाएंगे, इसी बात को लेकर मनरेगा लेबर उग्र हो गए। सभी लेबर इकट्ठे होकर ब्लॉक कार्यालय फ़ावड़ा तसला लेकर जा धमके।
इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी से करने की मांग करने लगे लेकिन मौके पर खंड विकास अधिकारी नजमा सिद्दीकी मौजूद न मिली, उन्होंने ब्लॉक के मनरेगा प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव को अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने समस्त लेबरों से कहा वह काम करें तथा उनका पेमेंट उनके खाते में जाएगा। इस बात से सहमत होकर लेबर वापस काम पर लौट गए। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी नजमा सिद्दीकी से पूछा गया तो उन्होंने बताया मामला उनके संज्ञान में नहीं है फिर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि रोजी रोटी के लिये वाहर से आये इन मजदूरों को काम दिया गया था।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT