दिल्ली

एचओडी डॉ. हेमन्त शर्मा शहीद भगत सिंह अवार्ड 2024 से हुए सम्मानित

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े हिन्दूराव अस्पताल में मेडिसन विभाग के एचओडी डॉ. हेमन्त शर्मा को दिल्ली के प्रतिबिम्ब के सुमित भोगजी ने शहीद भगत सिंह अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं जम-जम फाउन्डेशन के अध्यक्ष शमीम अहमद खान भी मौजूद थे।

इस अवसर पर शमीम अहमद खान ने कहा कि डॉ. हेमन्त शर्मा अस्पताल आने वाले सभी गरीब मरीजों की दिल से सेवा करते है उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ते है एक तरह से गरीब मरीजों के मसीहा बने हुए है। मेडिसन वार्ड में एक-एक मरीज को खुद जाकर उसका हालचाल पूंछते है।

मेडिसन वार्ड में सभी डॉक्टर व स्टाफ हमेशा मरीजों की देखभाल में लगे रहते है। हिन्दूराव अस्पताल में मेडिसन वार्ड की तीन यूनिट है जिसमें महिला मरीजों के लिए भी अलग से वार्ड बने हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button