दिल्ली

निगम में बनेगी ईमानदार सरकार, समाप्त होगा भ्रष्टाचार: मुकेश गोयल

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता का समर्थन पाकर मुकेश गोयल गदगद

नई दिल्ली/टीम एक्शन इंडिया
आदर्श नगर वार्ड से आम आदमी पार्टी के अनुभवी प्रत्याशी मुकेश गोयल ने अपना चुनाव अभियान अब टॉप गियर में डाल दिया है। सुबह से लेकर देर रात तक ताबड़तोड़ जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं साथ ही विरोधियों पर जमकर निशाना साध रहे हैं। मुकेश गोयल ने जनसंपर्क, जंसवाद के साथ -साथ पदयात्राओं के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचकर आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।
जीत की हुंकार भर रहे मुकेश गोयल: जनसंपर्क और जनंसवाद कर मुकेश गोयल जहां आप की नीतियो से अवगत कराते हुए आम आदमी पार्टी की जीत की हुंकार भर रहे हैं।


इसी क्रम में मुकेश गोयल ने मजलिस पार्क, सरायपीपल थला आदि जगहों पर जनसंपर्क कर आम आदमी पार्टी की नीतियों को रखा। इस मौके पर मुकेश गोयल ने कहा कि दिल्ली निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही अवैध काम बंद हो जाएंगे। निगम के अधिकारियों से कार्य कराने लिए कुछ नहीं देना पड़ेगा।
मुकेश की जनसभाओं में उमड़ रहा जनसैलाब: मुकेश गोयल जहां भी जाते हैं उन्हें सुनने वाले दौड़े चले आते हैं। हर कोई अपने जननेता, कर्मयोगी, विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने वाले नेता के स्वागत में पलकें बिछाएं बैठें हैं। इसी क्रम में मुकेश ने जनसंपर्क के दौरान लोगों को केजरीवाल मॉडल से रूबरू करवाया।
निगम की सत्ता में आप की बनेगी सरकार: जनसंपर्क और पदयात्रा के दौरान क्षेत्र की जनता का समर्थन पाकर मुकेश गोयल गदगद हैं। मुकेश गोयल भी अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं को निराश नहीं करते और सभी का आभार प्रकट करते हैं। मुकेश गोयल ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि दिल्ली का विकास केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है और पिछले आठ वर्षों में दिल्ली में विकास कार्य अनवरत रूप से जारी है।


आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो भी कहते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं, उस पर आम आदमी पार्टी का हर एक पार्षद खरा उतरेगा। यही आम आदमी पार्टी की गारंटी है। हम जुमलेबाजी में विश्वास नहीं करते। बीजेपी सिर्फ विकास कार्यों के नाम पर ड्रामेबाजी करती है। और दिल्ली की जनता ने इस बार ड्रामेबाज पार्टी को दिल्ली नगर निगम की सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button