खेल-खिलाड़ी

ओलंपिक में मेडल की उम्मीद टूटी, 25मी. एयर पिस्टल फाइनल मुकाबले में चौथे नंबर पर रहीं मनु भाकर

पेरिस
पेरिस ओलिंपिक में भारत को 2 मेडल दिला चुकी स्टार शूटर मनु भाकर तीसरे मेडल से चूक गई हैं। वे 25 मीटर विमेंस पिस्टल इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान के लिए हुए शूटऑफ में उनके 3 निशाने चूक गए। उनका मुकाबला हंगरी की मेजर वेरोनिका से था।

फाइनल में मनु ने 28 पॉइंट्स स्कोर किए, जबकि ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हंगरी की मेजर वेरोनिका ने 31 स्कोर किए। कोरियाई शूटर यंग जीन ने 37 अंक के साथ गोल्ड मेडल जीता।

फ्रांस की कैमिली को सिल्वर मिला। उन्होंने भी 37 पॉइंट्स हासिल किए, लेकिन वे गोल्ड के लिए शूट ऑफ में टारगेट पर एक निशाना ही लगा सकीं।

22 साल की मनु 10 मीटर पिस्टल और 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में एक-एक ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं। मनु के अलावा, आज अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी, भजन कौर और मुक्केबाज निशांत देव भी भारतीय चुनौती पेश करेंगे।

कुल म‍िलाकर जो मनु ने क‍िया, उसने भारतवास‍ियों का द‍िल जीत ल‍िया. मनु ने वूमेन्स 25 मीटर पिस्टल के फाइनल के बाद कहा इस इवेंट को लेकर प्रेशर था. उन्होंने यह भी कहा कि वह पेर‍िस ओलंप‍िक के दौरान वह सोशल मीड‍िया से दूरी बनाई थी, ऐसे में बाहर क्या चल रहा था. उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है. मनु ने कहा कि अब यहां से वह आने वाले अगले इवेंट की तैयारी में जुटेंगी. इस दौरान उन्होंने फैन्स और पर‍िवार के प्रत‍ि आभार जताया. वहीं मनु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई बात को भी यादगार बताया.   

मैच के बाद मनु भाकर की मां डॉ सुमेधा भाकर ने कहा क‍ि वह मेडल से चूक गईं, लेक‍िन उन्हें उस पर बेहद गर्व है, मैं उसका पलकें बिछाकर इंतजार कर रही हूं. मनु  की मां ने कहा वह लास्ट तक लड़ती रही. वहीं मनु के प‍िता रामकृष्ण भाकर ने कहा क‍ि खेल में हार जीत तो लगी रहती है, उसने शानदार प्रदर्शन क‍िया. 

मनु ने इन दो इवेंट में बनाया था र‍िकॉर्ड  
इससे पहले मनु भाकर ने व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने के बाद सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिश्रित टीम वर्ग में भी कांस्य पदक जीता. वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं थी. जो अपने आप में एक र‍िकॉर्ड है. 

मनु से पहले केवल नॉर्मन प्र‍िचार्ड ने क‍िया ऐसा 
मनु भाकर से पहले ब्रिटिश मूल के भारतीय खिलाड़ी नॉर्मन प्रिचार्ड ने 1900 ओलंपिक में 200 मीटर फर्राटा और 200 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीते थे, लेकिन वह उपलब्धि आजादी से पहले की थी.

शूट‍िंंग में आए हैं 3 मेडल  
देखा जाए तो पहली बार किसी भारतीय शूटर ने ओलंपिक की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में पदक जीता है. भारत का मौजूदा ओलंपिक खेलों में ये तीसरा मेडल रहा. इससे पहले भारत के पिछले दो मेडल भी शूटिंग में आए थे. यानी पहली बार शूटिंग में भारत ने किसी ओलंपिक सीजन में तीन मेडल हासिल किए.

शूटिंग में भारत के पदकवीर (ओलंपिक)

1. राज्यवर्धन सिंह राठौड़

रजत पदक: एथेंस (2004) 

2. अभिनव बिंद्रा

स्वर्ण पदक, बीजिंग ओलंपिक (2008) 

3. गगन नारंग

कांस्य पदक: लंदन ओलंपिक (2012) 

4. विजय कुमार

रजत पदक: लंदन ओलंपिक (2012) 

5. मनु भाकर
कांस्य पदक: पेरिस ओलंपिक (2024) 

6.मनु भाकर- सरबजोत स‍िंह
कांस्य पदक: पेरिस ओलंपिक (2024) 

7.स्वप्निल कुसाले
कांस्य पदक: पेरिस ओलंपिक (2024)

भारत के ओलंप‍िक मेडल‍िस्ट की पूरी ल‍िस्ट, जानें कौन, कब बना व‍िजेता

एथलीट/खेल मेडल इवेंट ओलंप‍िक सीजन
नॉर्मन प्रिचर्ड* स‍िल्वर पुरुषों की 200 मीटर रेसपेरिस 1900
नॉर्मन प्रिचर्ड** स‍िल्वरपुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस)पेर‍िस 1900
भारतीय हॉकी टीमगोल्ड पुरुष हॉकीएम्स्टर्डम 1928
भारतीय हॉकी टीमगोल्डपुरुष हॉकीलॉस एंजिल्स 1932
भारतीय हॉकी टीमगोल्डपुरुष हॉकीबर्लिन 1936
भारतीय हॉकी टीमगोल्डपुरुष हॉकीलंदन 1948
भारतीय हॉकी टीमगोल्डपुरुष हॉकीहेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीमगोल्डपुरुष हॉकीमेलबर्न 1956
केडी जाधवब्रॉन्जपुरुषों की बेंटमवेट कुश्तीहेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम स‍िल्वर पुरुष हॉकीरोम 1960
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकीटोक्यो 1964
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्जपुरुष हॉकीमेक्सिको सिटी 1968
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकीम्यूनिख 1972
भारतीय हॉकी टीम गोल्डपुरुष हॉकीमास्को 1980
लिएंडर पेसब्रॉन्जपुरुष एकल टेनिस अटलांटा 1996
कर्णम मल्लेश्वरीब्रॉन्जभारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रासिडनी 2000
राज्यवर्धन सिंह राठौड़स‍िल्वरपुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग एथेंस 2004
अभिनव बिंद्रागोल्डपुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंगबीजिंग 2008
विजेंदर सिंहब्रॉन्जपुरुषों की मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी)बीजिंग 2008
सुशील कुमारब्रॉन्जपुरुषों की 66 किग्रा कुश्तीबीजिंग 2008
सुशील कुमारस‍िल्वरपुरुषों की 66 किग्रा कुश्तीलंदन 2012
विजय कुमारस‍िल्वरपुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंगलंदन 2012
साइना नेहवालब्रॉन्जमहिला एकल बैडमिंटनलंदन 2012
मैरी कॉमब्रॉन्जमहिला फ्लाइवेट मुक्केबाजीलंदन 2012
योगेश्वर दत्तब्रॉन्जपुरुष 60 किग्रा कुश्तीलंदन 2012
गगन नारंगब्रॉन्ज10 मीटर एयर राइफल शूटिंगलंदन 2012
पीवी सिंधुस‍िल्वरमहिला एकल बैडमिंटनरियो 2016
साक्षी मलिकब्रॉन्जमहिला 58 किग्रा कुश्तीरियो 2016
मीराबाई चानू स‍िल्वरमहिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग)टोक्यो 2020
लवलीना बोरगोहेनब्रॉन्जमहिला वेल्टरवेट बॉक्स‍िंंग (64-69 किग्रा)टोक्यो 2020
पीवी सिंधु ब्रॉन्जमहिला एकल बैडमिंटनटोक्यो 2020
रवि कुमार दहिया स‍िल्वरपुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्तीटोक्यो 2020
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्जपुरुष हॉकीटोक्यो 2020
बजरंग पुनियाब्रॉन्जपुरुष 65 किग्रा कुश्तीटोक्यो 2020
नीरज चोपड़ागोल्डपुरुषों का भाला फेंक (जेवल‍िन थ्रो)टोक्यो 2020
मनु भाकरब्रॉन्ज वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टलपेरिस 2024
मनु भाकर-सरबजोत स‍िंह ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर पिस्टल म‍िक्स्ड टीम पेरिस 2024
स्वप्निल कुसालेब्रॉन्ज 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशनपेरिस 2024

*** नोट: नॉर्मन प्रिचर्ड ने ब्रिटिश झंडे के तहत भारत की ओर से भाग ल‍िया था, वह एक ब्रिट‍िश मूल के ख‍िलाड़ी थे. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button