दिल्ली

यमुना नदी व साहिबी नदी को जीवंत के बिना दिल्ली सुंदर कैसे बनेगी: थान सिंह यादव

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली पंचायत संघ ने कहा कि दिल्ली देहात की साहिबी नदी के उद्धार के बिना यमुना का जीवंत होना संभव नहीं है। दिल्ली सरकार लगातार साहिबी की अंदेखी की कर रही है। साहिबी की सहायक छोटी नहरों को भी बर्बाद कर दिया गया है। जो बारिश का पानी साहिबी तक पहुंचाती थी। ेजिनके ना होने से जल भराव होता है। साहिबी नदी आज मृतप्राय हो गई हैं। अतिक्रमण और गंदगी का प्राय: बन चुकी है।

इसको जीवंत व निर्मल करना और अतिक्रमण मुक्त करना बहुत जरूरी है। इसका उद्धार दिल्ली की शान बनेगा। यमुना नदी दिल्ली में आकर तड़प रही है। इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पिछले काफी समय से शासन प्रशासन इसमें डुबकी लगवाने के वायदे कर रहा है।

लेकिन आज तक सफेद जहरीले झाग से मुक्त नहीं कर पाए हैं। निर्मल व स्वच्छ जल की बात तो बहुत दूर है। दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की दिल्ली देहात गांव ग्रामीणों किसानों की पूज्यनीय यमुना पुन: स्वच्छ हो इसके लिए साहिबी के उद्वार के लिए कार्यक्रम शुरू करेगा। यमुना को बचाने के लिए काम कर रहे यमुना संसद को सहयोग करेगा। दिल्ली की इन दोनो नदियो को बचाने के लिए सभी पंचायतों, संगठनों को आगे आना होगा। संबंधित शासन प्रशासन अब इनके उद्वार के लिए जल्द से जल्द काम करें।

रना इनकी मुक्ति के लिए आंदोलन पर निर्णय पंचायत में लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button