कारोबार

मैं हर युग के लिए भारतीय हूं: शाहरुख खान

मैं हर युग के लिए भारतीय हूं: शाहरुख खान

नई दिल्ली
 अभिनेता शाहरुख खान ने खुद को 'हर युग के लिए भारतीय' करार देते हुए पिछले पांच वर्षों में उनके सामने आई व्यक्तिगत व व्यावसायिक चुनौतियों का  उल्लेख किया और 2023 में बड़ी संख्या में उनकी फिल्में देखने के लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।

अभिनेता 'सीएनएन-न्यूज18 इंडियन ऑफ द ईयर' 2023 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्हें कार्यक्रम में 'सीएनएन-न्यूज18 इंडियन ऑफ द ईयर' 2023 पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

शाहरुख ने कहा, ‘मैं खुद को 'इंडियन ऑफ द ईयर' नहीं मानता। मुझे लगता है कि मैं गुजरे सभी वर्षों का भारतीय रहा हूं। मैं आने वाले सभी वर्षों के लिए भी भारतीय रहूंगा। मैं वास्तव में सर्वयुगीन भारतीय हूं।’

उन्होंने कहा, ‘आपमें से बहुत सारे लोग मेरी फिल्में देखने आए। आप में से कुछ को शायद ये पसंद भी न आई हों, लेकिन मुझे उम्मीद है कि अंदर से आप मेरा और मेरे परिवार का समर्थन करने के लिए वहां आए होंगे। मैं आपको नमन करता हूं और मेरे परिवार को खुशियों से नवाजने और मुझे एक बार फिर स्टार बनाने के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं।''

खुशबू तिवारी केटी और अंजली पांडेय का लोकगीत 'जियल काल कइले बाड़ी' रिलीज

मुंबई
गायिका खुशबू तिवारी केटी और अभिनेत्री अंजली पांडेय का लोकगीत 'जियल काल कइले बाड़ी' रिलीज हो गया है।

भोजपुरी लोकगीत 'जियल काल कइले बाड़ी' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जो सास और बहू के बीच के खटास भरे रिश्ते को लेकर बनाया गया है, जिसके वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह से एक सास अपनी बहू को सता रही है, जिससे वह परेशान होकर अपने पति को फोन लगाकर अपनी सारी आपबीती बताती है। इस गाने को खुशबू तिवारी केटी ने गाया है, वहीं इस गाने के वीडियो में बहू के रोल में अंजली पांडेय परफॉर्म किया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'जियल काल कइले बाड़ी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने के गीतकार और संगीतकार यादव राज हैं। वीडियो निर्देशक आर्यन देव हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

यश कुमार और अवधेश मिश्रा स्टारर फिल्म अर्धनारी 2 का लुक रिलीज

मुंबई
रामा प्रसाद प्रोडक्शन एवं चन्द्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत फिल्म अर्धनारी 2 का लुक रिलीज हो गया है। फिल्म अर्धनारी 2 में यश कुमार और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म के निर्माता अपूर्व मेड़तिया, रामा प्रसाद, मोनिका सिंह और चंद्रेश मेहता हैं, जबकि निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) हैं।

इस फिल्म को लेकर यश कुमार ने कहा कि अर्धनारी एक शानदार फिल्म थी। उसकी सफलता के बाद इस फिल्म को बनाया जा रहा है। अर्धनारी 2 एक संजीदा फिल्म है। फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ हुआ है और यह फिल्म पिछली फिल्म से अलग होगी। फिल्म में हर किरदार महत्त्वपूर्ण है। मैंने एक बार फिर से एक अभूतपूर्व किरदार को जिया है। फिल्म की कहानी और संवाद केन्द्रीय भूमिका में है।दर्शकों को फिल्म का लुक यकीनन पसंद आएगा। फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही आएगा और मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक फिल्म के ट्रेलर को पसंद करेंगे। साथ ही हम आग्रह यह भी करेंगे कि जब फिल्म रिलीज हो, तब उसे जरुर देखने अपने परिवार के साथ जाएं।

अर्धनारी 2 की कहानी यश कुमार एवं एस. के. चौहान ने लिखी है। पटकथा एवं संवाद एस. के. चौहान का है। संगीतकार मुन्ना दुबे हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव, शेखर मधुर, मुन्ना दुबे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
slot gacor toto 4d slot toto slot gacor thailand slot777 slot tergacor https://mataerdigital.com/ istanapetir slot gacor cupangjp situs maxwin ayamjp gampang menang slot online slot gacor 777 tikusjp situs terbaru slot istanapetir situs terbaru slot istanapetir situs terbaru slot
lemonadestand.online monitordepok.com portal.pramukamaros.or.id elibrary.poltektranssdp-palembang.ac.id cutihos.wikaikon.co.id pmb.umpar.ac.id industri.cvbagus.co.id ppdb.smpn1mantup.sch.id taqwastory.sma1bukitkemuning.sch.id media.iainmadura.ac.id omedia.universitasbumigora.ac.id pik.omedia.universitasbumigora.ac.id https://threadsofhopetextiles.org/bekleng/indexing/ metro.jrs.or.id sim.kotaprabumulih.go.id web.sip.pn-kotaagung.go.id