दिल्ली

सभी गेस्ट हाउसों में बंद होंगे अवैध धंधे:मुकेश गोयल

केवल पार्क एक्सटेंशन में रौद्र रूप में आए मुकेश गोयल, कुछ हुड़दंगियों को जमकर लताड़ा

नई दिल्ली/टीम एक्शन इंडिया
आदर्श नगर वार्ड से आम आदमी पार्टी के अनुभवी प्रत्याशी मुकेश गोयल ने अपना चुनाव अभियान अब टॉप गियर में डाल दिया है। सुबह से लेकर देर रात तक ताबड़तोड़ जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाएं कर रहें हैं। इसी क्रम में देर रात केवल पार्क एक्सटेंशन में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मुकेश गोयल से एक स्वर में गैस्ट हाउसों में होने वाले अवैध धंधों की शिकायत की। बताया गया कि इस क्षेत्र में 11 गैस्ट हाउस खुल गए हैं। सभी में अवैध काम होते हैं। इस पर मुकेश ने जवाब देते हुए कहा कि आप लोग बताओ कि ये किसके कार्यकाल में गेस्ट हाउस खुले हैं। मैं, आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि जैसे ही मैं चुुनाव जीतकर आउंगा, वैसे ही इन गैस्ट हाउसों में होने वाले अवैध धंधे पूरी तरह बंद करवा दूंगा।

इस बाद मुकेश गोयल ने सभी का आभार प्रकट करते हुए वोट की अपील की। लोगों का उत्साह देखकर लग रहा है कि लोगों ने मुकेश गोयल को एक बार फिर से अपनी सेवा करने का मौका देने का मन बना लिया है। साथ ही क्षेत्र की जनता का भी भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है।
मुकेश की जनसभाओं में उमड़ रहा जनसैलाब: मुकेश गोयल जहां भी जाते हैं उन्हें सुनने वाले दौड़ चले आते हैं। हर कोई अपने जननेता, कर्मयोगी, विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने वाले नेता के स्वागत में पलकें बिछाएं बैठें हैं। इसी क्रम में मुकेश ने जी ब्लॉक जहांगीरपुरी में जनसंपर्क के दौरान लोगों को केजरीवाल मॉडल के रूप में बताया।

निगम की सत्ता में आप की बनेगी सरकार: जनसंपर्क और पदयात्रा के दौरान क्षेत्र की जनता का समर्थन पाकर मुकेश गोयल गदगद हैं। मुकेश गोयल भी अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं को निराश नहीं करते और सभी का आभार प्रकट करते हैं। मुकेश गोयल ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि दिल्ली का विकास केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है और पिछले आठ वर्षों में दिल्ली में विकास कार्य अनवरत रूप से जारी है। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो भी कहते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं, उस पर आम आदमी पार्टी का हर एक पार्षद खरा उतरेगा। यही आम आदमी पार्टी की गारंटी है। हम जुमलेबाजी में विश्वास नहीं करते। बीजेपी सिर्फ विकास कार्यों के नाम पर ड्रामेबाजी करती है और दिल्ली की जनता ने इस बार ड्रामेबाज पार्टी को दिल्ली नगर निगम की सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button