दिल्ली

बरसात के मौसम को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओंने लोगोंमेंबाटेंतिरपाल

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बरसात का मौसम आते ही कच्ची छतों से पानी टपकने की समस्या समय-समय पर उभरती रहती है। इस समस्या को समझते हुए भाजपा के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के धीरपुर मंडल में रहने वाले निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने आजादपुर रेलवे लाइन के पास स्थित कच्ची बस्ती में तिरपाल का वितरण करवाया।

जिससे बरसाती मौसम में लोगों को राहत मिल सके। इस कार्यक्रम में भाजपा दिल्ली प्रदेश की महिला मोर्चा प्रवक्ता पूनम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुभाष झा, निगम प्रत्याशी व पूर्व पार्षद नीलम बुद्धिराजा, मंडल महामंत्री प्रीति गुप्ता और मंडल कोषाध्यक्ष संजय ठाकुर उपस्थित थे। सभी ने इस पहल को सराहा और प्रवीण खंडेलवाल का आभार व्यक्त किया।साथ ही उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार आगामी दिनों में और भी ऐसी पहलों को लागू करने का प्रयास करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button