हरियाणा

वीरेंद्र सिंह जेजेपी-बीजेपी गठबंधन पर किस हैसियत से सवाल उठा रहे हैं: अजय चौटाला

टीम एक्शन इंडिया/भिवानी
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विरेंद्र सिंह जेजेपी-बीजेपी गठबंधन पर किस हैसियत से सवाल उठा रहे हैं। ना वो पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं और ना ही प्रदेश में कोई आफिस बेयरर हैं। सांसद व विधायक तो पता नहीं कितने है, उन्हें कोई नहीं पूछता। डॉ. अजय सिंह चौटाला रविवार को यहां आंबेडकर जयंती समारोह में शिरकत करने से पूर्व देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने गठबंधन बारे सवाल पूछे जाने पर कहा कि साढ़े तीन साल से गठबंधन धडल्ले से चल रहा है और पांच साल तक चलेगा। आगे का निर्णय चुनाव की घोषणा के बाद ही होगा, क्योंकि इस तरह के निर्णय चुनाव की घोषणा के साथ ही किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि जजपा ने हमेशा प्रदेश के हितों के मुददे उठाये। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर अजय चौटाला ने कहा कि यात्रा से कोई नहीं जुड़ा। कही राजस्थान टूटा तो कही हरियाणा टूटा है, कौन सा प्रदेश आखिर यात्रा से जुड़ा है। उन्होंंने कहा कि उन्होंने कभी अभय चौटाला की परिवर्तन यात्रा पर सवाल नहीं उठाए थे, बल्कि ये कहा था कि जिसके गोडों में दम है, चाहे वो हजार दिन चले। प्रजातंत्र में सबको अधिकार है और यात्राएं तो चलती रहनी चाहिए। कांग्रेस-इनेलो गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसका गठबंधन और कब गठबंधन। जो ओमप्रकाश चौटाला कहते थे कि कांग्रेस अछूत है, वह अब छूत कैसे हो गई। आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी दावेदारी पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका काम डांस करना है, बल्कि चुनाव लड?ा है। अगर चुनाव आयोग उन्हें अनुमति देगा तो वे चुनाव भी लडकर दिखा देंगे। अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के सवाल पर डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि सरकारी एजेंसी कब किस पर क्या कार्यवाही कर रही है, उनके पास क्या फीडबैक है इसक जवाब तो एजेंसी के पास ही है। एजेंसी ने मुझे भी बुलाया और दस साल के लिए अंदर भी ठोक दिया था। इल्जाम होंगे तो केजरीवाल को भी बुलाया जाएगा और अंदर भी डाला जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर प्रदेशभर में जारी प्रदर्शनों के सवालों पर डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि इस बाबत उन्हे पूरी जानकारी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button