हरियाणा

अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद ने महिला विंग का किया गठन: डॉ नवीन नैन भालसी

टीम एक्शन इंडिया
पानीपत/कमाल हुसैन
अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के के नवनियुक्त राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी को गठित करते अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा डॉ नवीन नैन भालसी व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानियां व वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी प्रेम सिंह भालसी व पूरी टीम द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।

इस दौरान डॉ नवीन नैन भालसी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय जाट संसद ने सोनिया देशवाल को महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष, अन्चला देवी (मेरठ) को महिला विंग की राष्ट्रीय प्रतिनिधि,प्रिया तोमर को गुजरात प्रदेश की महिला अध्यक्ष, नीलम चौधरी को गुजरात प्रदेश की महिला प्रतिनिधि व डॉ रामनिवास चौधरी को राजस्थान प्रदेश का अध्यक्ष व इन्दराज पलसानियां को राज्यस्थान प्रदेश का प्रदेश प्रतिनिधि बनाकर व लदंके बोरो काऊंसलर रोहित अहलावत का पूरी टीम अंतरराष्ट्रीय जाट संसद द्वारा सम्मानित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया ने बताया कि जाट समाज वर्तमान में सामाजिक व राजनीतिक रूप से बेहद कमजोर हो चुका है जाट समाज के सामाजिक भाईचारे की बुनियाद को कमजोर किया जा रहा है इन सब हालातों पर चर्चा कर कौम के जागरूक व सक्रिय लोगों को जाट संवाद यात्रा से जोड़ा जाएगा।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय जाट संसद हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नवीन नैन भालसी ने बताया कि कौम के गौरवशाली इतिहास, कौम की सभ्यता संस्कृति व युवाओं को जाट इतिहास के प्रति जागरूक करने रोजगार सृजन व शिक्षा, व्यापार के प्रति जागरूक किया जाएगा सामाजिक नेटवर्क तैयार किया जाएगा समाजिक कुरीतिओं के खात्मे पर चर्चा, समाज के जागरूक, प्रबुद्ध, बुद्धिजीवी, लोगों से इस यात्रा के दौरान संवाद कर समाज के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पूरे देश-दुनिया के जाट समाज को सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए विश्व जाट एकता के लिए कार्य किया जाएगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button