यूक्रेन को नाटो में शामिल न करने की रूसी मांग अमेरिका ने ठुकराई

वाशिंगटन। एक्शन इंडिया न्यूज़
यूक्रेन को लेकर अमेरिका सहित नाटो के सदस्य देशों और रूस के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यूक्रेन को नाटो में शामिल न करने की रूस की मांग अमेरिका व नाटो देशों ने ठुकरा दी है। रूस ने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए यूक्रेन को नाटो में शामिल न करने का आग्रह किया था। रूस की मांग ठुकराए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
यूक्रेन के मसले पर रूस और नाटो देशों सहित अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस समय यूक्रेन को एक लाख से ज्यादा रूसी सेना ने तीन तरफ से घेर रखा है। रूसी घेराबंदी और यूक्रेन पर हमले की आशंका के बीच पिछले दिनों जिनेवा में रूस और अमेरिका के बीच इस मसले पर हुई वार्ता में रूसी उप विदेश मंत्री रायबाकोव ने अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन के सामने एक शर्त रखी थी। इस शर्त में रूस ने कहा था कि अमेरिका व अन्य नाटो देश यूक्रेन को नाटो का हिस्सा न बनाएं। रूस के नेताओं का कहना था कि वे अमेरिका के साथ इस समस्या का स्थायी व स्पष्ट समाधान चाहते हैं।
दरअसल, रूस नाटो सेनाओं को अपने दरवाजे से दूर रखना चाहता है। अमेरिका ने तब तो यूक्रेन को नाटो में शामिल करने के बारे में कोई वादा नहीं किया था। अब इस मामले में अमेरिका व नाटो देशों का पक्ष सामने आया है। अमेरिका ने रूस की इस बात को मानने से इनकार कर दिया है कि यूक्रेन को नाटो का हिस्सा न बनाया जाए।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT