
विकास हेतू मानव संसांधन विकास में निवेश जरूरी : डा. संजय
टीम एक्शन इंडिया
राजकुमार प्रिंस
करनाल। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत विस्तार शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी में आज मानव संसाधन विकास हेतू प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रबंधन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक डाण् संजय कुमार ने की।
उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि विस्तार क्षेत्र में मानव संसाधन विकास का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के ज्ञान एवं कौशल में वृद्धि करना है, ताकि वे अपने कार्यों को निष्पादन बेहतर तरीके से कर सकें।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से कृषि विस्तार के क्षेत्र में नवाचारों संबंधित जानकारी प्राप्त करके विस्तार अधिकारियों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी भी संगठन को विकास करने के लिए मानव संसांधन विकास में निवेश करना चाहिए, ताकि कर्मचारियों संगठन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित हों। क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि यह संस्थान वाईस-चांसलर प्रोफेसर बीआर कांबोज, चौधरी
चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के नेतृत्व में उत्तर भारत के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के कृषिए उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, वानिकी, महिला एवं बाल विकास इत्यादि विभागों के विस्तार अधिकारियों को प्रशिक्षण देने का काम कर रहा है।
वित्तीय सहयोग देने के लिए विस्तार निदेशालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं विस्तार शिक्षा निदेशक डा. बलवान सिंह मंडल का भी धन्यवाद किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के बारे में अपना फीडबैक देते हुए संस्थान की सुविधाओं की बड़ी प्रशंसा की। प्रशिक्षण संयोजक डा. भरत सिंह घनघस ने बताया कि प्रशिक्षण में हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश के विस्तार अधिकारियों ने हिस्सा लिया है।