खेल-खिलाड़ी

आईपीएल : पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त हुए सुनील जोशी

चंडीगढ़। टीम एक्शन इंडिया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने 2023 संस्करण के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील जोशी को अपना स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, “पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील जोशी को स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।” 52 वर्षीय जोशी मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस के नेतृत्व में किंग्स के बैकरूम स्टाफ में शामिल हो गए हैं।

1996 और 2001 के बीच भारत के लिए 69 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 15 टेस्ट खेलने वाले जोशी किंग्स के सेट-अप के लिए अनुभव का खजाना लेकर आएंगे। कर्नाटक में जन्मे इस क्रिकेटर ने एकदिनी में 69 और टेस्ट में 41 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं। बाएं हाथ के स्पिनर जोशी ने 160 मैचों में 25.12 के औसत से 615 प्रथम श्रेणी विकेट लिए, जिसमें 31 बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है। जोशी को 2008 और 2009 में आईपीएल के दो सत्रों के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का प्रतिनिधित्व करने का अनुभव है।

इसके अलावा, जोशी ने 2022 में चेतन शर्मा द्वारा प्रतिस्थापित किए जाने से पहले भारतीय पुरुषों की सीनियर टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में भी काम किया है। किंग्स ने पहले ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रैड हैडिन को आईपीएल 2023 के लिए सहायक कोच नियुक्त कर दिया है। भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर को बल्लेबाजी कोच नामित किया गया है और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज चार्ल लैंगवेल्ट आईपीएल के आगामी संस्करण के लिए तेज गेंदबाजी कोच के रूप में काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button