बड़ी खबरराष्ट्रीय

ISRO ने सफलतापूर्वक पूरी की गगनयान की टेस्ट लॉन्चिंग,क्रू मॉड्यूल को 17 किमी की उंचाई से समंदर में उतारा

Gaganyaan Launch Mission: मौसम की खराबी और शुरुआती तकनीकी दिक्कतों की बाधा को पार करते हुए इसरो ने आज एक बार फिर अंतरिक्ष के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। अपने मानव रहित गगनयान मिशन की टेस्ट लॉन्चिंग को इसरो ने सफलतापूर्वक पूरा किया। सुबह 10 बजे श्रीहरिककोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) को लॉन्च किया गया। इस व्हीकल ने 17 किमी की उंचाई से क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप सिस्टम को छोड़ा दिया। फिर पैराशूट के जरिए सफलतापूर्वक क्रू मॉड्यूल सिस्टम को समंदर में उतारा गया।

इसरो चीफ ने मिशन की सफलता का किया ऐलान

इसरो चीफ ने मिशन की सफलता का ऐलान किया उन्होंने कहा कि क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप सिस्टम की टेस्टिंग की गई। मौसम खराबी के बाद लिफ्ट प्रॉसेस में कंप्यूटर ने इंजन में आई खराबी को इंगित किया और इसरो की टीम ने तत्काल उसे दुरुस्त किया और हमने इसे सफलता पूर्वक पूरा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button