![](https://actionindialive.com/wp-content/uploads/2024/09/3-1.jpg)
लोगों में भ्रम पैदा करना और एक-दूसरे से लड़वाना कांग्रेस की फितरत: मनोहर
टीम एक्शन इंडिया
राजकुमार प्रिंस
करनाल। केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस हार की ओर अग्रसर हो रही है। कांग्रेस जो दावे कर रही थी, वे सभी दावे फेल हो रहे है। कांग्रेस अंदर से इतनी घबराई हुई है और किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं दे पा रहे है, क्योंकि मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया तो उनकी पार्टी बिखर जाएगी। उन्होंने कहा कि भ्रम पैदा करना या समाज को एक-दूसरे से लड़वाना कांग्रेस की फितरत रही है।
कांग्रेस की हार की लकीरें आगे बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की विधानसभा का रिकार्ड है 76 साल में उसी की सरकार रही है, जिसकी सैंटर में सरकार होती है। ये एक इंडीकेशन है। लोकसभा के चुनाव में भ्रम था, लेकिन देश की जनता ने उन पर भरोसा करके तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनाई है, उसी की तर्ज पर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। धुंध के बादल छंट जाते हैं। जैसे लोकसभा के चुनावों में जीत मिली है, उसी तरह हरियाणा में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आज प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार मनमोहन सिंह ने नहीं चलाई थी, बल्कि वह कांग्रेस सरकार तो रिमोट से चलती थी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार को छोडकऱ शेष सभी दलों ने सरकार बनाते समय झूठे वायदे किये और आज एक-एक करके सब पलट रहे हैं, चाहे वो हिमाचल, कर्नाटक या तेलंगाना हो।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले पांच-छह साल पहले जो छतीसगढ़ और राजस्थान में सरकार बनाई, वहां किसी भी घोषणा को पूरा नहीं किया। हिमाचल में बिजली के बिल माफ करने की बात करते थे, वह आज आधे से ज्यादा वापिस ले लिए गए। कारण एक ही कि लोगों को लुभाने के लिए वे कुछ भी झूठी घोषणा करते हैं।
जैसे परिवार घाटे में नहीं चल सकता, वैसे सरकार भी घाटे में नहीं चल सकती और अगर ये घाटा हो जाए तो सामाजिक व्यवस्थाएं बिगड़ जाती हैं। ऐसे में कर्जे लेने पड़ते हैं और उन कर्जों के ब्याज देने पड़ते हैं। उसकी भी एक लिमिट है और हरियाणा आज भी उस लिमिट के अंदर है। इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, पूर्व मेयर रेणुबाला गुप्ता, जय भगवान, राजेन्द्र, शिवनाथ कपूर, अनिल गुप्ता, मीना चौहान, गुरमेज गोंदर, नारायण जी, जय भगवान, राकेश हंस आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।