इवानका ट्रम्प ने की ग्रेटा थनबर्ग की सराहना

वाशिंगटन। एएनएन (Action News Network)
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी और व्हाइट हाउस सलाहकार इवानका ट्रम्प ने बुद्धवार को 17 वर्षीय स्विडिश बालिका ग्रेटा थनबर्ग की पर्यावरण संतुलन पर सराहना की है। उन्होंने कहा कि थनबर्ग पर्यावरण संतुलन पर जागरुकता बढ़ा रही है, जो अच्छी बात है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सन 2019 के लिए ग्रेटा थनबर्ग को टाइम्स मैगज़ीन की ओर से वर्ष की सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति के रूप में नवाजे जाने पर मज़ाक़ उड़ाया था। लेकिन दावोस में पत्रकारों से बातचीत में इवानका ने पिता की ओर से की गई थनबर्ग की आलोचना पर कुछ भी कहने से इनकार किया है।
महिला अधिकारों की चैम्पियन इवानका ने कहा कि निंदा करना उनके स्वभाव में नहीं है। ख़ास तौर पर उन लोगों की जो अपनी ऊर्जा और समय लगाते हैं। थनबर्ग ने अपनी आवाज़ उठाई है, इसलिए वह सहराना की पात्र है।
उधर ग्रेटा थनबर्ग ने मंगलवार को कहा था कि पर्यावरण संतुलन के लिए दुनिया भर में कारोबारी और राजनैतिक स्तर पर कुछ ज़्यादा काम हो नहीं पा रहा है। इसके लिए साइंसदानों की सुननी पड़ेगी और आने वाले संकट के लिए ज़ोर देना पड़ेगा। ग्रेटा थनबर्ग ने यह भी कहा कि वह आने वाली पीढ़ियों के लिए क्या संदेश छोड़कर जाना चाहते हैं।