हरियाणा

गंगा स्नान के लिए जयभगवान आंतिल ने दी फ्री बस सेवा की सुविधा

राई । गंगा दशहरा पर्व पर हरिद्वार में मां गंगा स्नान के लिए जैनपुर से अनेक श्रद्धालु रवाना हुए है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आंतिल बाराहा खाप के प्रधान एवं कांग्रेस नेता जयभगवान आंतिल ने फ्री बस सेवा देते हुए जय मां गंगे-हर हर गंगे के जयकारे के साथ बस को रवाना किया है।

बस से श्रद्धालु मार्ग में आने वाले कई तीर्थ स्थलों का दर्शन भी कर सकेंगे। जैनपुर गांव से श्रद्धालुओं से भरी बस को रवाना करते हुए कांग्रेस नेता जयभगवान आंतिल ने कहा कि गंगा दशहरा पर गंगा जी में स्नान करने से आरोग्य अमृत की प्राप्ति होती है। गंगा दशहरा पर गंगा जी की पूजा करने वालों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

जयभगवान आंतिल ने कहा कि श्रद्धा भाव से की गई भक्ति कभी विफल नहीं होती है। जयभगवान आंतिल इससे पहले भी फ्री बस सेवा की सुविधा देकर विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवा चुके हैं। जयभगवान आंतिल की इस मुहिम की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि निस्वार्थ भाव से किया गया पुण्य एक दिन जरूर सफलता का मार्ग खोलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button